April 3, 2026 6:47 pm
ब्रेकिंग
Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़

किराए के मकान में तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या!

कवर्धा: जिले के पोड़ी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से तीन दिन पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद हुई. गांव में फैली दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एक युवक का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

तीन दिन से अंदर से बंद था मकान का दरवाजा: मृतक की पहचान संतोष यादव पिता रामसेवक यादव (निवासी लोरमी) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि संतोष यादव पोड़ी गांव में किराए के मकान में रहता था और पास की एक दुकान में काम करता था. पुलिस के अनुसार, उसकी मौत 21 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन मकान का दरवाजा बंद रहने और किसी के अंदर न जाने के कारण घटना का पता नहीं चल सका.

शव पूरी तरह से हुआ डीकम्पोज: जब आसपास के लोगों को लगातार तेज दुर्गंध आने लगी, तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव बरामद किया. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं. शव पूरी तरह से गलने की अवस्था में था, जिससे प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

कवर्धा पुलिस कर रही जांच: पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे मर्च्यूरी भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं, पुलिस ने आसपास के लोगों और मृतक के सहकर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है. लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button