February 23, 2026 9:07 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
खेल

IND-A vs BAN-A सेमीफाइनल में सुपर ओवर का थ्रिलर! टीम इंडिया की हार, बांग्लादेश-ए ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Asia Cup Rising Stars 2025: इंडिया ए का सफर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में खत्म हो गया है. बांग्लादेश ए के खिलाफ एक रोमांचक सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बांग्लादेश ए ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 194 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने भी 20 ओवर में इतने ही रन बनाए थे. आखिरी गेंद पर इंडिया ए ने मैच को टाई करवा दिया था. मगर सुपर ओवर में उसने जीत का मौका गंवा दिया. इंडियन टीम सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना पाई और फिर एक वाइड बॉल से ही बांग्लादेश ने जीत के लिए जरूरी एक रन हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई.

बांग्लादेश की धुआंधार बल्लेबाजी

दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ए ने पहले बैटिंग की और उसके बल्लेबाजों ने धुआंधार आगाज किया. ओपनर हबीबुर रहमान ने सिर्फ 46 गेंदों में 65 रन कूटे, जबकि उनके पार्टनर जीशान आलम ने भी 14 गेंदों में 26 रन बनाते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. हालांकि बीच के ओवर्स में इंडिया ए ने दमदार वापसी की और 16.2 ओवर तक ही उसके 6 विकेट गिरा दिए थे, जबकि रन 130 ही बने थे.

मगर इसके बाद एसएम मेहरोब हसन के बल्ले का तूफान आया. इस बल्लेबाज ने सिर्फ 18 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौका जमाते हुए ताबड़तोड़ 48 रन ठोक दिए. इसके दम पर बांग्लादेश ए ने 194 रन बनाए. इंडिया ए के लिए गुरजपनीत सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए लेकिन स्पिनर सुयश शर्मा सबसे किफायती साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देते हुए 1 सफलता हासिल की.

वैभव-प्रियांश की विस्फोटक बैटिंग

वहीं टीम इंडिया के लिए एक बार फिर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार आगाज करते हुए पहले ओवर में ही 19 रन जड़ दिए. पहले ओवर में 2 छक्के लगाने वाले वैभव ने दूसरे ओवर में भी 2 सिक्सर उड़ाए और जल्द ही टीम इंडिया ने 3.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. हालांकि इसी ओवर में वैभव (38 रन, 15 गेंद) आउट हो गए लेकिन उनके बाद प्रियांश आर्या (44 रन, 23 गेंद) ने हमला बोला और छ्क्के-चौकों की बारिश कर दी. प्रियांश ने 10वें ओवर में आउट होने से पहले टीम को 98 रन तक पहुंचा दिया था.

हालांकि, इस वक्त तक टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान जितेश शर्मा ने ऐसे वक्त में टीम के लिए मोर्चा संभाला और नेहाल वढेरा के साथ मिलकर टीम को 150 रन तक पहुंचाया. मगर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर जितेश आउट हो गए और यहां से बांग्लादेश ने वापसी करते हुए इंडिया ए को मुश्किल में डाल दिया. आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और तीसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा ने छक्का जमा दिया. अगली गेंद पर आशुतोष ने चौका ठोका. अब 2 गेंदों में 4 रन की जरूरत थी लेकिन पांचवी गेंद पर आशुतोष बोल्ड हो गए.

आखिरी गेंद पर टाई, मगर सुपर ओवर में हार

ऐसे में आखिरी गेदं पर आए हर्ष दुबे ने सीधा शॉट फील्डर की ओर खेला लेकिन भारतीय बल्लेबाज 2 रन के लिए दौड़ गए. यहीं पर बांग्लादेश के कीपर ने रन आउट करने की गलती की और इसमें नाकाम रहे, जिसका फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरा रन भी पूरा कर लिया और मैच टाई हो गया, जिसके बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ.

सुपर ओवर में इंडियन टीम ने पहले बैटिंग की और उसके लिए कप्तान जितेश शर्मा सबसे पहले बैटिंग करने उतरे. मगर पहली ही गें पर वो बोल्ड हो गए. फिर नए बल्लेबाज के रूप में आशुतोष आए और वो भी दूसरी गेंद पर कैच दे बैठे. इस तरह इंडिया ए अपने सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना पाई. बांग्लादेश को सिर्फ 1 रन की जरूरत थी लेकिन उसने भी पहली गेंद पर विकेट गंवा दिया. सुयश शर्मा ने ये विकेट लिया. मगर उनकी अगली गेंद वाइड रही और बस यहीं पर बांग्लादेश को 1 रन मिलने के साथ ही मैच खत्म हो गया.

Related Articles

Back to top button