February 24, 2026 10:13 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
बिहार

“शर्मनाक! सिर पर दुपट्टा और पैरों में चप्पल देख दूल्हे ने दुल्हन को कहा ‘गंवार’, शादी से किया इनकार, बिहार में गजब का ड्रामा

कहते हैं कि शादी के लिए शक्ल सूरत इतना मायने नहीं रखती, जितना कि इंसान की सीरत और उसका बर्ताव मायने रखता है. मगर हां, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ बाहरी सुंदरता से फर्क पड़ता है. ऐसे ही कुछ केस सामने आए हैं बिहार से. यहां कुछ दूल्हों ने सिर्फ इसलिए लड़कियों को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें फैशन की इतनी समझ नहीं थी. जी हां, सुनने में अटपटा लगा ना? मगर ये सच है.

बिहार में चप्पल और दुपट्टे की वजह से शादी से पहले ही लड़का और लड़की के रिश्ते टूट रहे हैं. बिहार राज्य महिला आयोग में पिछले कई महीनों में ऐसे अनोखे मामले दर्ज हुए हैं. इन मामलों में लड़की की शादी यह कह कर तय नहीं हुई कि वो तो चप्पल और दुप्पटे में ही लड़के से मिलने आ गई. चप्पल पहनकर और दुप्पटा ओढ़ कर आई लड़की को गंवार समझा गया और इससे तय शादी को बीच में ही तोड़ दिया गया.

पिछले 3 महीने में ऐसे 30 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. सगाई पर लड़की वालों ने लाखों रुपये खर्च किए. इंगेजमेंट में कई उपहार भी लड़की वालों ने दिए, लेकिन सगाई के बाद लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. जब कारण पूछा गया तो लड़की में लेटेस्ट फैशन सेंस नहीं होने की बातें कही गईं. अब लड़की वाले महिला आयोग का दरवाजा खटखटा रहे हैं. इसमें समाज में उनकी इज्जत को बचाने और इंगेजेमेंट के पैसे को वापस करवाने को कहा जा रहा है.

रिश्ते जोड़ने की कोशिश

महिला आयोग में केस दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष वालों को भी बुलाया जा रहा है. आयोग द्वारा रिश्ते को दोबारा जोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लड़के वाले यह कह कर शादी तय करने से इनकार रहे हैं कि उनका बेटा उनकी नहीं सुनता है.

पहला केस: पटना के दानापुर की स्वाति (बदला हुआ नाम) की शादी तय हुई. इंगेजमेंट के बाद लड़का उससे मिलने उसके कार्यालय गया. स्वाति किसी वजह से चप्पल पहन का आ गई थी. इसके बाद लड़के ने शादी तोड़ दी.

दूसरा केस: पटना के पुनपुन की नेहा (बदला हुआ नाम) की शादी फरवरी 2026 में होनी थी. शादी की तिथि तय करने के लिए जब लड़का अपने परिवार के साथ लड़की वाले के घर पहुंचा तो लड़की पारंपरिक परिधान में सलवार सूट और दुप्पटा के साथ आ गई, दुप्पटे को सिर पर रखा देख लड़के ने गंवार कह कर शादी करने से इनकार कर दिया.

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा का कहना है कि अब तक शादी होने के बाद रिश्ते टूटने की शिकायत लेकर लोग आते थे, लेकिन इधर कुछ महीनों में कई केस आए हैं, जिनमें शादी तय होने में रुकावट हो रही है. लड़के वाले, खासकर खुद लड़का अब छोटी-छोटी खामियां निकाल कर शादी तय नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button