February 12, 2026 1:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

भिलाई में स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़

दुर्ग: भिलाई के जुनवानी स्थित चौहान पार्क परिसर में दो स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने देर शाम बड़ी कार्रवाई की है. एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लोरेंजो स्पा सेंटर और ली वेलनेस स्पा सेंटर में एक साथ दबिश दी. इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.

जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार: एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इन दोनों स्पा सेंटर्स की आड़ में जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर के अंदर भेजा. पॉइंटर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर एक साथ रेड मारी.

कार्रवाई के दौरान लोरेंजो स्पा सेंटर से दो ग्राहक और ली वेलनेस स्पा सेंटर से तीन ग्राहक को रंगे हाथों पकड़ा गया. वहीं, दोनों सेंटरों से चार से पांच युवतियां भी मिलीं, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की. बताया जा रहा है कि इनमें से कई युवतियां बाहरी जिलों से यहां लाई गई थीं और इन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल किया गया था.

स्पा सेंटर सील: पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर में छानबीन के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेंटर्स के संचालक ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे और विशेष सेवाओं के नाम पर देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे थे. इस पूरी कार्रवाई में स्मृतिनगर चौकी की पुलिस टीम भी शामिल रही. पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर्स को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

अवैध स्पा सेंटर पर जारी रहेगी कार्रवाई: एएसपी पद्मश्री तंवर ने आगे बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस की सतत निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से संभव हुई. उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे सभी स्पा सेंटरों की गतिविधियों की अब गहन जांच की जाएगी, ताकि ऐसे अवैध धंधों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके.

भिलाई पुलिस की अपील: अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है, आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्पा सेंटर्स, ब्यूटी पार्लरों की भी जांच की जाएगी. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी जगह पर इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समाज में फैल रही इस बुराई पर अंकुश लगाया जा सके.

Related Articles

Back to top button