March 2, 2026 5:59 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
झारखण्ड

रांची रेलवे स्टेशन पर वर्दी दागदार! सेना के जवान ने ट्रेन में युवती के साथ की दरिंदगी; पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर एक युवती से रेप की घटना सामने आई है. आरोप सेना के एक जवान पर लगा है. वहीं, पीड़ता की शिकायत पर आऱोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जवान की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है.

अजीत सिंह वर्तमान में पंजाब के पटियाला स्थित 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात है. आरोप है कि अजीत ने युवती को बातचीत में उलझाकर बहला-फुसलाया और जबरन स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में ले गया. वहां उसने धमकी देते हुए युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना 18 दिसंबर की रात की बताई जा रही है.

आरोपी जवान को पुलिस ने किया अरेस्ट

घटना के दौरान जब पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद जीआरपी (रेलवे पुलिस) के जवानों ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. हालांकि, आरोपी जवान ने पुलिस को धक्का देकर मौके से फरार होने का प्रयास किया. बाद में रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

ट्रेन की खाली बोगी में रेप

इधर, पीड़िता की ओर से रेल थाना रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है अपने बयान में युवती ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम वह टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर रांची जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे जबरन पास खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में ले जाकर धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता के बयान के आधार पर रेल थाना रांची में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब झारखंड में सुरक्षा बलों से जुड़े किसी व्यक्ति पर इस तरह का गंभीर आरोप सामने आया हो. इससे पहले जनवरी 2025 में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज के लिए पहुंची एक युवती के साथ वहां सुरक्षा में तैनात सैप (विशेष सशस्त्र पुलिस) के जवान ने जांच के बहाने अस्पताल की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था. उस मामले के सामने आते ही बरियातू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सैप जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया था.

Related Articles

Back to top button