February 23, 2026 8:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

ज्योति मल्होत्रा छोड़िए, एक जासूस को कितने रुपए देती है पाकिस्तान की ISI, डिटेल रिपोर्ट

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस के बाद एक सवाल तेजी से उठ रहा है. आखिर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जासूसी के लिए एक जासूस को कितने रुपए देती है? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर ज्योति मल्होत्रा की लग्जरी लाइफ सुर्खियों में है.

ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक साल 2020 तक ज्योति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. नौकरी जाने के बाद यूट्यूबर बनी. इसी दौरान ज्योति पाकिस्तान के जासूसों के संपर्क में आई और खुफिया जानकारी लीक करने लगी.

जासूसी के लिए कितने रुपए देती है ISI

रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई लोकेशन को सबसे पहले तरजीह देती है. यानी खुफिया जानकारी कहां से निकालनी है, इस हिसाब से पैसा तय होता है. मसलन, थाईलैंड और म्यांमार जैसे देशों के लिए कम पैसे दिए जाते हैं. वहीं भारत, अमेरिका जैसे देशों से खुफिया जानकारी निकालने के लिए आईएसआई अधिक पैसे खर्च करती है.

यानी इन देशों में काम करने वाले एजेंट को आईएसआई अधिक पैसे देती है. जासूसों को पैसे देने के लिए आईएसआई को बकायदा हर साल पाकिस्तान सरकार से 5 अरब रुपए का बजट अलॉट होता है.

आईएसआई इन पैसों का उपयोग अपने कर्मचारियों को सैलरी देने और जासूसों को पैसे देने में करता है. रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई के अधीन अभी 4 हजार कर्मचारी है.

पाक से एक जासूस को कितने मिलते हैं?

न तो इस पर कभी पाकिस्तान की सरकार ने कुछ कहा है और न ही खुफिया एजेंसी आईएसआई ने, लेकिन पकड़े गए जासूसों ने जो खुलासे किए हैं, उसके मुताबिक जानकारी के हिसाब से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी जासूस को पैसे देती है.

पंजाब पुलिस ने फरवरी 2025 में अमृतसर से आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. एसएसपी का कहना था कि आईएसआई स्मॉल इन्फॉर्मेशन के लिए 5 हजार और बिग इन्फॉर्मेशन के लिए 10 हजार रुपए देती है.

2011 में एक अमेरिकी अधिकारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा गया था. उक्त अधिकारी ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान ने जासूसी के लिए उसे 3 करोड़ रुपए दिए थे.

इसका अर्थ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पद और इन्फॉर्मेशन के आधार पर अपने जासूसों को पैसे देती है. ज्योति मल्होत्रा केस में अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उसे कितने रुपए दिए गए थे?

Related Articles

Back to top button