February 16, 2026 9:08 pm
ब्रेकिंग
Delhi Assembly: 'फांसी घर' मामले में अरविंद केजरीवाल को अल्टिमेटम, विशेषाधिकार समिति के सामने होना ह... Delhi News: यमुना पार का होगा कायाकल्प, पूर्वी दिल्ली को ₹1075 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात Jammu News: आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तान के रहने वाले Drug Free Punjab: नशे के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण, मोगा में केजरीवाल-मान ने फूंका बिगुल PM Modi AI Video: पीएम मोदी और स्पीकर के AI वीडियो पर एक्शन, कांग्रेस के 9 नेताओं को नोटिस Balod News: कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका, मिले नींबू और मांस पूर्णिया न्यूज़: ATM चोर से बना हॉस्पिटल संचालक, चोरी की आदत नहीं गई, पुलिस ने किया अरेस्ट X Down: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' अचानक हुआ ठप, यूजर्स परेशान Faridabad Fire: फरीदाबाद के केमिकल गोदाम में भयंकर आग, 50 लोग झुलसे कर्मा सेना झलप मंडल के अध्यक्ष बने योगेशवर साहू, रास्ट्रीय मिडिया संयोजक बने श्रीराम साहू
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट, स्वास्थ्य पर निगरानी

मध्य प्रदेश क मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर गंभीर तौर पर बीमार की तत्काल मदद के लिए आगे आए हैं. मुख्यमंत्री यादव को जैसे ही पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की सेहत की जानकारी मिली उन्होंने फौरन निर्देश जारी किया. जिसके बाद पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट करा कर ग्वालियर शिफ्ट कराया गया.

आपको बता दें कि मुकेश चतुर्वेदी भिंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष भी हैं. उनकी तबीयत शनिवार देर रात अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई थी. स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी.

हरेक मेडिकल सहायता का निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरन्त एयरलिफ्ट किया जाए.

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है.

Related Articles

Back to top button