February 22, 2026 8:07 pm
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
देश

आरजेडी के राज में बिहार बेड़ियों में था, मोतिहारी की रैली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे. पीएम ने इस मौके पर बिहार को कई सौगातें दी. पीएम ने कहा, यह धरती चंपारण की धरती है . इस धरती ने इतिहास बनाया है. इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी. आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. साथ ही पीएम ने इस अवसर पर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला भी किया.

पीएम ने कहा, हमारा संकल्प है आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो, जैसे अफसर गुरुग्राम में है, वैसे ही गया में भी बने. पुणे की तरह पटना में भी औद्योगिक विकास हो. पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित भारत बनाना है.

कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना

बिहार में इतनी तेजी से काम इसीलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है. जब केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी तो 10 साल बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ के आस-पास मिले. यानी नीतिश सरकार से बदला ले रहे थे, बिहार से बदला ले रहे थे. 2014 में आप ने मुझे बिहार में सेवा करने का मौका दिया. एनडीए के पिछले 10 सालों में बिहार के विकास के लिए कांग्रेस के मुकाबले कई गुणा ज्यादा पैसा बिहार को हमारी सरकार ने दिया है.

पीएम ने आगे कहा, 2 दशक पहले बिहार हताशा में डूबा हुआ था. आरजेडी और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था. आप लोगों ने इस धरती को आरजेडी और कांग्रेस की बेड़ियों से रिहा किया. उसकी के चलते आज बिहार में गरीब कल्याण की योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है. पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास के तहत गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए गए हैं. इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बनाए गए हैं.

गिनाई NDA की कामयाबी

मोतिहारी में 3 लाख के करीब घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं. कांग्रेस के राज में गरीब को ऐसे पक्के घर मिलना असंभव था. हम ने जन धन खाते खुलवाए. बिहार में 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के जन धन खाते खुले. नीतीश सरकार ने पेंशन स्कीम को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया. बिहार में लखपति दीदी की संख्या बढ़ रही है. अब तक डेढ़ करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button