February 24, 2026 4:12 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

गोवा में छिपा था दाऊद का गुर्गा दानिश चिकना, मुंबई में ड्रग फैक्ट्री चलाने के आरोप में हुआ गिरफ्तार

दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और डोंगरी में उसकी ड्रग्स की फैक्ट्री संभालने वाले ड्रग तस्कर दानिश चिकना को गोवा से गिरफ्तार किया गया है. दानिश चिकना दाऊद इब्राहिम का करीबी है, जो भारत में ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा है. इससे पहले भी NCB ने उसे गिरफ्तार किया था. उसपर आरोप था कि डोंगरी इलाके में ड्रग्स सिंडिकेट चला रहा है. उसका असली नाम दानिश मर्चेंट है. गोवा में होने वाली यह गिरफ्तारी NCB मुंबई के जरिए हुई है. इस गिरफ्तारी से दाऊद के ड्रग्स कारोबार को बड़ा झटका लगा है.

पुलिस मामले में आगे की जांच में दानिश चिकना से पूछताछ करने में जुटी हुई है. इससे पहले भी उसे पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2019 में एनसीबी के डोंगरी इलाके में दाऊद की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों की ड्रग्स बरामद की थी. उस समय जहां ड्रग पकड़ी गई थी. वहां सब्जी की दुकान संचालित की जा रही थी. इसी दुकान की आड़ में ही पूरे कारोबार को चलाया जा रहा था

उस समय, मर्चेंट को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि वह कुछ ही समय बाद जेल से बाहर आ गया था. चिकना ही दाऊद के पूरे ड्रग कारोबार को मैनेज करता है. पूरे मुंबई समेत देशभर में उसका नेटवर्क काम करता है. कई बार गिरफ्तार होने के बाद भी वह ड्रग कारोबार चला रहा है. हालांकि पुलिस ने पहले ही उसकी फैक्ट्री को ढहा दिया था.

दाऊद के खास यूसुफ का खास है चिकना

दानिश, दाऊद के खास यूसुफ चिकना का बड़ा बेटा है. दाऊद के साथ भी उसके अच्छे संबंध हैं. पुलिस ने लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी. हालांकि वह हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था. गोवा से गिरफ्तार होने के बाद पुलिस उसे मुंबई लेकर आएगी. जहां उससे पूरे ड्रग कारोबार को लेकर पूछताछ की जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button