February 24, 2026 12:13 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयुक्त की आयुसीमा पर विवाद! BJP विधायक की ‘राष्ट्रवादी हिंदू’ वाली टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया विरोध

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को उस समय जमकर हंगामा हुआ जब बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि सरकार किश्तवाड़ के कुछ इलाकों की अनदेखी कर रही है क्योंकि वहां राष्ट्रवादी हिंदू रहते हैं. विधायक की इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई. इसी दौरान राज्य सरकार ने बुधवार को विधानसभा में एक अहम विधेयक भी पेश किया, जिसमें चुनाव आयुक्त की आयुसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है.

मंत्री जाविद डार ने कहा कि ये टिप्पणियां सांप्रदायिक हैं और इन्हें कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए. वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक नजीर अहमद खान गुरेजी ने कहा कि हजारों मुसलमानों ने देश के लिए कुर्बानी दी है, ऐसे में किसी भी धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.

इस विवादित टिप्पणी के बीच उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुसलमान, सिख और ईसाई भी हिंदुओं की तरह ही राष्ट्रवादी हैं. वहींपरिहार ने कहा कि पीडीपी नेताओं ने भी मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसी ही टिप्पणी की थी.

पीडीपी नेताओं ने भी की थी विवादित टिप्पणी

परिहार ने आरोप लगाया कि पीडीपी सदस्यों ने कहा था कि ‘हिंदू फूट डालो और राज करो’ का खेल खेलते हैं. परिहार और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि तथ्यों का पता लगाने के लिए सदन की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग की जांच की जाए. कांग्रेस विधायकों ने भी परिहार की टिप्पणी पर आपत्ति जताई.

राठेर ने लगाई की अलोचना

विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने बीजेपी विधायक से अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करने को कहा.राठेर ने कहा, “आप इस सदन में पहली बार आई हैं. कृपया अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें. आपको विवादास्पद शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.”

संसद में पेश किया गया विधेयक

जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को विधानसभा में एक अहम विधेयक पेश किया है. इस विधेयक में सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 साल से बढ़ाकर 70 साल करने का प्रस्ताव रखा है. विधेयक के मसौदे में कहा गया है, राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल पांच साल का होगा. वह 70 साल की आयु होने तक पद पर रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button