March 27, 2026 8:47 am
ब्रेकिंग
आस्था के आंगन में नारी शक्ति का उदय: किलकिला धाम में भव्य राम जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा बंजारा... भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...
देश

नेपाल में फंसे उदयपुर के पर्यटक, BJP नेता परिवार संग गए थे पशुपतिनाथ मंदिर; फोन पर बताए वहां के हालात

हिंसा के बीच हजारों राजस्थानी नेपाल में फंस हुए हैं. इनमें से ज्यादातर पर्यटक बताए जा रहे हैं. उदयपुर से 35 से ज्यादा पर्यटक नेपाल घूमने गए थे, जो कि अब हिंसा और आगजनी के बीच भारत नहीं पा रहे हैं. उदयपुर के रहने वाले बीजेपी नेता और उनका परिवार चार दिनों पहले भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए नेपाल गया था. 10 सितंबर यानी आज उनकी वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन हिंसा के चलते वो कैंसिल हो गई हैं.

उदयपुर के भाजपा नेता और पूर्व पार्षद अनिल सिंघल अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल में है. उन्होंने फोन पर बात करते हुए बताया कि वह 6 सितंबर को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे. हालात बिगड़ने के बाद अब वह काठमांडू के एक होटल में अपने परिवार के साथ फंसे हुए हैं. आज उनकी वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने के कारण फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. वह वापस भारत लौट नहीं पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके सामने एक होटल को फूंक दिया गया. यहां (नेपाल) डर का माहौल है.

नेपाल में फंसे उदयपुर के पर्यटक

इसके अलावा, उदयपुर के रहने वाले 31 लोगों का एक ग्रुप और भी नेपाल में फंसा हुआ है, जो कि हिंसा, उपद्रव और आगजनी के चलते भारत लौट नहीं पा रहा हैं. इस ग्रुप के सदस्य भगवती लाल मेनारिया ने बताया कि हम 31 लोग पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए नेपाल आए थे. मंगलवार सुबह 8 बजे हमने पशुपतिनाथ के दर्शन किए. इसके बाद दोपहर 12 बजे तक लौटकर अपने होटल में आ गए थे. जिसके बाद उनके इलाके की स्थिति बिगड़ गई थी.

दूतावास के संपर्क में भारतीय

मेनारिया ने बताया कि वह सभी सुरक्षित होटल में रुके हुए हैं और माहौल सही होने का इंतजार कर रहे हैं. यह ग्रुप 3 सितंबर को उदयपुर से निकला था, जो कि वाराणसी से अयोध्या से प्रयागराज होकर नेपाल पहुंचा था. 18 सितंबर को उनका वापस उदयपुर लौटने का प्लान था. वह भारतीय दूतावास के संपर्क में है और जहां पर रुके हुए हैं. वहां पर होटल के अंदर ही है. सभी लोग हालत सुधरने का इंतजार कर रहे हैं.

‘सामने हुई हिंसा’

नेपाल में रुके उदयपुर के लोगों ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से प्रदर्शन और हिंसा को देखा है. साथ ही वह जहां रुके हुए उनके सामने होटल में भी आगजनी की घटना को देखकर सहम गए हैं. लेकिन आंदोलनकारी पर्यटकों को निशाना नहीं बना रहे हैं. ऐसे में होटल में सुरक्षित है.

Related Articles

Back to top button