March 12, 2026 6:27 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी: खाद लेने जा रहे किसानों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, फतेहपुर चौराहे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौत

शिवपुरी। जिले में किसान खाद के लिए बेहद परेशान है, हालात यह हो गए हैं कि कोई पूरी रात खात के गोदामों के बाहर सोकर निकाल रहा है तो कोई आधी रात को नींद से जागकर खाद की लाइन में लगने के लिए गोदाम पर पहुंच रहा है।

इसी क्रम में बुधवार की अलसुबह शिवपुरी के कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खाद लेने के लिए जा रहे तीन किसानों को टक्कर मार दी।

हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो किसान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गुड़ा निवासी महाराज सिंह पाल के पुत्र भरत पाल उम्र 22 साल, विशाल उम्र 20 साल व ग्राम ईटमा निवासी जंडले पुत्र साहब सिंह पाल उम्र 20 साल बुधवार की अल सुबह 4 बजे जागकर खाद लेने के लिए लुधावली स्थित खाद के गोदाम पर आ रहे थे, ताकि जल्दी पहुंचकर लाइन में आगे लग जाएं और जल्दी से खाद प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button