March 7, 2026 10:28 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
पंजाब

बठिंडा में बवाल: 400 किसानों पर गिरी पुलिस की गाज! भारी झड़प के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा विवाद

बठिंडा : पंजाब पुलिस द्वारा किसानों पर मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है।  जानकारी के मुताबिक, बठिंडा के रामपुरा फूल गांव के जिओंद गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पंजाब पुलिस ने करीब 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि बुधवार को जिओंद गांव में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई थी।

इस दौरान कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की बात कही जा रही है। वहीं, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी दागे गए। अभी तक इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि अपने साथियों के खिलाफ शिकायतों के मामले में किसानों ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस दौरान पुलिस ने किसानों को गांवों में ही रोक दिया और जिओंद गांव में पुलिस और किसानों के बीच यह झड़प हुई। अब पुलिस ने इस मामले में 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button