February 12, 2026 2:15 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर गोलीकांड: वर्चस्व और रंजिश में हुई कांग्रेस नेता के दफ्तर पर फायरिंग, 7 गिरफ्तार

बिलासपुर: मंगलवार की शाम को बिलासपुर में कांग्रेस नेता के दफ्तर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में 2 लोग गंभीर रुप से जख्मी भी हुए. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: मस्तूरी गोलीकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा, वारदात को अंजाम देने में कुल सात लोग शामिल रहे. गोलीबारी की घटना में नाबालिग भी शामिल रहा है. एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान मस्तूरी पुलिस ने चलाया. करीब 100 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग मिला. पुलिस ने अपनी जांच के लिए आधा दर्जन टीमों को काम पर लगाया था. तब कहीं जाकर अपराधियों का सुराग मस्तूरी पुलिस के हाथों लगा.

पुरानी रंजिश और सियासी अदावत में फायरिंग: एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हमला करवाने वाले मुख्य आरोपी का पीड़ित परिवार के साथ पुराना विवाद रहा है. दोनों के बीच मस्तूरी इलाके में जमीन की खरीदी बिक्री को लेकर विवाद हो चुका है. राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई भी दोनों के बीच रही है. इस को लेकर आरोपी ने कांग्रेस नेता के दफ्तर पर गोलीबारी कराई. पूर्व में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मस्तूरी थाने और बिलासपुर सिविल लाइन थाने में अपराध भी दर्ज करा चुके हैं.

दोनों बीच पुरानी रंजिश रही है. पॉलिटिकली भी दोनों के बीच खीचतान चल रही थी. पीड़ित को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आरोपी ने ये हमला करवाया. बदमाशों को पैसे और हथियार मुहैया कराए: रजनेश सिंह, एसएसपी, राजनांदगांव

पुलिस ने किया खुलासा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी विश्वजित अनंत ने नितेश सिह और उनके परिजन को मारने की साजिश रची. आरोपी को पता था की नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने आफिस में अपने दोस्तों के साथ बैठता है. आरोपियों ने वारदात के लिए शाम का ही वक्त इसलिए चुना था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को ही आरोपी कांग्रेस नेता को मारना चाहते थे लेकिन प्लान फैल हो गया. फिर 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी 2 बाइकों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया. हमले में चन्द्रभान व राजू सिंह को गोली लग गई. दोनों लोगों का इलाज जारी है.

हथियार और कारतूस बरामद: पुलिस को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइकों को बरामद कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम विश्वजित अनन्त, पिता बलराम अनन्त, ग्राम मोहतरा मस्तूरी, अरमान उर्फ बलमजीत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, मुहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफिस, मुख्तार, मोहम्मद मतिन उर्फ मोंटू शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button