February 23, 2026 12:08 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मनोरंजन

रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर खा जाएंगे मात?

साल 2025 में छोटी फिल्मों का भौकाल देखने को मिला है. जबकि कई बड़ी फिल्में एकदम सस्ते में निपट गईं. अब बस 2 महीने बाकी रह गए हैं और कई बड़ी फिल्में इस दौरान रिलीज की जाएंगी. जिनका लगभग काम कंप्लीट हो चुका है और जल्द ही मेकर्स प्रमोशनल इवेंट्स शुरू करने वाले हैं. इस साल की बड़ी फिल्मों में Ranveer Singh की Dhurandhar का नाम भी शामिल है, जो 5 दिसंबर को आएगी. हालांकि, उनकी राह इतनी भी आसान नहीं होने वाली, जितनी उनके फैन्स को लग रहा होगा. क्योंकि कब वर्ड ऑफ माउथ के चलते दूसरी पिक्चर अच्छा परफॉर्म करे और दूसरे वर्जन में रिलीज होने के बाद कमाई उड़ाकर ले जाए, पता नहीं लगता. रणवीर सिंह की धुरंधर की 65 साल के एक्टर की फिल्म से टक्कर होगी.

यूं तो रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर अभी से सॉलिड प्लान बना दिया गया है. आदित्य धर उनकी फिल्म को बना रहे हैं. जिसका काफी पहले ही पूरा काम हो चुका है. वहीं, पहले लुक के बाद हाल ही में एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है. 12 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा. इसी बीच धुरंधर से भिड़ने आ रहे नंदमुरी बालकृष्ण ने कौन सी सॉलिड प्लानिंग कर ली है?

रणवीर सिंह के दुश्मन ने चली बड़ी चाल

दरअसल नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म अखंड 2 भी 5 दिसंबर को ही रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं. हाल ही में पिक्चर के सभी थिएट्रिकल और नॉन थिएट्रिकल राइट्स खरीद लिए गए हैं. इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर नई रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म का ट्रेलर नवंबर में लॉन्च किया जाएगा. वहीं, Boyapati Sreenu ने एक धमाकेदार ट्रेलर का कट तैयार किया है. हालांकि, जिन लोगों ने रफ कट देखा है, उन्हें काफी पसंद आया है.

साथ ही पता लगा कि Thaman ट्रेलर के बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं. साथ ही वो अखंड 2 के आखिरी री-रिकॉर्डिंग पर भी काम कर रहे हैं. अब क्योंकि फिल्म रिलीज से सिर्फ एक महीने दूर है, तो उनका पूरा फोकस ही पिक्चर के BGM पर है. साथ ही बड़ी प्लानिंग पता लगी कि बालकृष्ण रिलीज से पहले 2 हफ्ते तक फिल्म का प्रमोशन करेंगे. हालांकि, ये फिल्म रणवीर सिंह को कितना टक्कर दे पाती है, यह देखने वाली बात होगी.

दरअसल रणवीर सिंह के साथ एक बड़ी टीम है. आदित्य धर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. जबकि, टीम में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button