Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jashpur Tribal Welfare: पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लिए लगेंगे स्पेशल मेडिकल कैंप! राज्यपाल रमे... Korea Health News: कोरिया में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर! शिवपुर चरचा में धूल फांक रही एंबुलेंस, ... Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने... खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार... बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे...

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 से देश के मुख्य न्यायाधीश होंगे. वो देश के 53वें सीजेआई होंगे. मौजूदा प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने केंद्र सरकार से उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी. इसके बाद राष्ट्रपति ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. इस बाबत केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक पोस्ट किया है.

अर्जुन राम मेघवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करती हैं. मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.