February 23, 2026 10:39 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
उत्तरप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: सहारनपुर से लखनऊ का सफर होगा और भी तेज़, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, रूट और समय की पूरी जानकारी

रेलवे ने सहारनपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है. अब सहारनपुर से लखनऊ तक तेज और आरामदायक यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जा रही है. रेल मंत्रालय के अनुसार, सहारनपुरलखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (26503/26504) के संचालन को हरी झंडी मिल गई है. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलेगी और यात्रियों के लिए नई राहत लेकर आई है.

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. रेलवे प्रशासन ने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे इस ट्रेन के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें और जनता को इसकी जानकारी व्यापक रूप से दें.

इस ट्रेन के शुरू होने से सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ के यात्रियों को तेज, सुविधाजनक व सुरक्षित यात्रा का तोहफा मिलेगा. यह ट्रेन सहारनपुरलखनऊ रूट के यात्रियों और कारोबारियों के लिए वरदान साबित होगी.

कुछ समय पहले सहारनपुर के नगर विधायक राजीव गुंबर ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र सौंपकर सहारनपुरलखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की थी. इससे पहले भी एक वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर को मिल चुकी है, जो दिल्ली आनंद विहार से सहारनपुर होते हुए देहरादून जाती है.

ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 26504 लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के लिए हर सुबह 5:55 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर से लखनऊ के लिए हर दोपहर 3:00 बजे (15:00 बजे) चलेगी और रात 9:55 बजे (21:55 बजे) लखनऊ पहुंचेगी.

मुख्य ठहराव

लखनऊ जंक्शन, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और सहारनपुर. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव व सफाई कार्य लखनऊ जंक्शन पर होगा, जबकि पानी की आपूर्ति मुरादाबाद स्टेशन पर की जाएगी.

Related Articles

Back to top button