February 23, 2026 11:16 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

पंजाब में कच्चे घरों में रहने वालों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई से पहले-पहले करें ये काम

तरनतारन: डिप्टी कमिश्नर तरनतारन राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे घरों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को योजना के अंतर्गत रजिस्टर करने के लिए सर्वेक्षण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले इस सर्वेक्षण की अंतिम तिथि 15 मई 2025 निर्धारित की गई थी, जबकि अब भारत सरकार ने इस तिथि को बढ़ाकर आवास पोर्टल 2.0 को 31 जुलाई 2025 तक खुला रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई के बाद यह पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ हर गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुचे, इसलिए सरकार ने प्रत्येक गांव के सर्वेक्षण के लिए एक व्यक्ति को पहले ही सर्वेक्षक नियुक्त कर दिया है, सर्वेक्षण उसी सर्वेक्षक द्वारा किया जाएगा। यह मोबाइल एप्लीकेशन दो तरीकों से काम करता है, असिस्टेड सर्वे और सेल्फ सर्वे। योजना के तहत पंजीकरण का एकमात्र माध्यम यही सर्वेक्षण है, जिसकी अंतिम तिथि अब 31 जुलाई 2025 है।

डिप्टी कमिश्नर ने सभी पंचायतों के सरपंचों से अपील की है कि वे अपने गांवों में तैनात सर्वेक्षकों का पूरा सहयोग करें और अगर कोई लाभार्थी परिवार छूट गया है, तो उसका भी जल्द से जल्द पंजीकरण करवाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में अधिक जानकारी योजना की वेबसाइट https://pmayg.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए अपने ब्लॉक कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button