February 12, 2026 1:29 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

ओडिशा: पुरी-कोणार्क मरीन ड्राइव पर हादसा, रिवर्स करते हुए नदी में गिरी कार, गाड़ी में बैठे थे BDO और उनकी पत्नी

ओडिशा की पुरी-कोणार्क मरीन ड्राइव पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. रामचंडी मंदिर के पास स्थित लोटस पार्क इलाके में कटक सदर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर प्रतीक साहू की कार अचानक कुशाभद्र नदी में गिर गई. हादसे के वक्त कार में BDO और उनकी पत्नी मौजूद थीं. यह घटना तब हुई जब प्रतीक साहू अपनी गाड़ी को बेला मार्ग पर पार्क करने की कोशिश कर रहे थे. कार रिवर्स गियर में थी और फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी. तेज बहाव के चलते गाड़ी कुछ ही पलों में पानी में बहने लगी.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. पास के ट्रेनिंग सेंटर से दमकल विभाग की टीम कुछ ही मिनटों में वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से BDO और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दोनों को तुरंत कोणार्क के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

टीम ने नदी से बाहर निकाला

कार नदी में गिरने के बाद उलट गई थी. दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला. हादसे के समय BDO और उनकी पत्नी छुट्टी पर थे और रामचंडी मंदिर के पास स्थित लोटस रिज़ॉर्ट में ठहरने का प्लान उन्होंने बनाया था. प्रशासन ने बरसात के मौसम में नदी किनारे गाड़ी पार्क करते समय और सावधानी बरतने की अपील की है.

ग्रामीणों ने क्या बताया?

ग्रामीणों ने भी बताया कि बेला मार्ग के पास नदी किनारे सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जरूरत है. ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके. BDO प्रतीक साहू और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं. बरसात के मौसम में नदी किनारे गाड़ी पार्क करने की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है. जैसे कटक सदर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर प्रतीक साहू की कार पार्क करते हुए अचानक कुशाभद्र नदी में गिर गई.

Related Articles

Back to top button