April 4, 2026 12:27 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
झारखण्ड

झारखंड में प्रिंस खान का ‘डेथ वारंट’! कारोबारियों से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी; बोला—”पैसे नहीं दिए तो खोल देंगे खोपड़ी”, पुलिस महकमे में हड़कंप

रांचीः कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इन सब के बीच एक बार फिर रांची के कांके इलाके में एक कारोबारी से प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने धमकी भी दी गई है.

क्या है पूरा मामला

रांची के कांके थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार के बेटे से प्रिंस खान के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले को लेकर मनोज कुमार ने रांची के कांके थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है. अपराधी प्रिंस खान से मिली धमकी के बाद मनोज कुमार का पूरा परिवार दहशत में है.

क्या है आवेदन में

कांके थाना में दिए आवेदन में मनोज कुमार ने लिखा है कि 22 मार्च को उनके बेटे हर्षित भदानी के मोबाइल नंबर पर एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से एक वाट्सप मैसेज आया. मैसेज में यह बताया गया कि “मैं प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं 20 लाख रुपए की फिरौती देनी है, नहीं तो जैसा रांची के रेस्त्रां में हत्या की है वैसा ही तुमको भी ठोक दिया जाएगा, हां या ना का जवाब एक घंटे के अंदर दे देना नहीं तो अपनी सुरक्षा स्वयं कर लेना“.

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कांके थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. केस का आईओ सब इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह को बनाया गया है. पुलिस भले ही मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है लेकिन इस धमकी के बाद से मनोज कुमार का पूरा परिवार दहशत में है.

Related Articles

Back to top button