February 25, 2026 7:32 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पांच जोन के प्लेयर्स का महामुकाबला, खिलाड़ियों ने कही ये बड़ी बात

महासमुंद: स्कूली शिक्षा विभाग ने महासमुंद में खेल प्रतियोगिता आयोजित की है. यह 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता है. विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

छत्तीसगढ़ के पांच जोन के खिलाड़ी: 25वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच जोन शामिल हो रहे हैं. इनमें बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर , सरगुजा शामिल हैं. पांचों जोन के कुल 320 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को नेशनल टीम में खेलने का मौका मिलेगा.

पांचों संभाग के खिलाड़ी शामिल हुए हैं. सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं. महासमुंद की धरती में यह प्रतियोगिता हो रही है. यहां अच्छा प्रदर्शन कर बच्चे, नेशनल टीम के लिए खेलते हैं तो नाम रोशन करेंगे- योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक

प्रतियोगिता में शामिल खेल: इस कॉम्पिटिशन में कबड्डी, रग्बी के साथ हैंडबाल खेल शामिल है. कबड्डी का मैच 19 वर्ष बालक व बालिकाओं का, हैंडबाल 17 वर्ष बालक व बालिका और रग्बी का मैच 17 वर्ष बालिका व बालक के बीच खेला जायेगा.

हमारा पढ़ाई के साथ खेल का भी साल भर का कैलेंडर बना हुआ है. पूरे छत्तीसगढ़ के पांच जोन शामिल हुए हैं. खिलाड़ी और कोच समेत करीब 400 लोग यहां मौजूद हैं. 9 अक्टूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा. खिलाड़ियों के रहने और रूकने की व्यवस्था है. सभी खिलाड़ियों के खाने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है- विजय कुमार लहरे, जिला शिक्षा अधिकारी

पहला मैच: शुभारंभ का पहला शो मैच हैण्डबाल का हुआ, जिसमें बस्तर और रायपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. आयोजकों का कहना है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन किये जाते हैं. वहीं खिलाड़ियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है.

खेल का हमारे जीवन में विशेष महत्व है. स्टेट लेवल पर सिलेक्ट होकर छत्तीसगढ़ के लिए खेलना चाहते हैं और अपने प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं-नागेश्वर बघेल, खिलाड़ी, बस्तर संभाग

ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हमें अच्छा लगता है. हमें अच्छा परफार्मेंस देने की प्रेरणा मिली है. हम इंटरनेशनल लेवल पर भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना चाहते हैं-दीपक बंजारे, खिलाड़ी, रायपुर संभाग

9 अक्टूबर को समापन: स्कूली बच्चों ने शुभारंभ कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी. 6 अक्टूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 9 अक्टूबर को होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button