February 24, 2026 2:49 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

टोल टैक्स से बचने के लिए भाजपा नेता का हंगामा! हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठे, जमकर की तू-तू मैं मैं

शहडोल  : मध्य प्रदेश के शहडोल में टोल टैक्स के लिए रोके गए नेता जी ने हाईवे पर हंगामा कर दिया। नेता जी ने टोल कर्मियों के साथ गाली गलौच किया और हाईवे पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। नेता जी का कहना था कि हम ही टोल टैक्स क्यों दे।

ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। देर रात टोल प्लाजा पर नेताजी ने ऐसा हंगामा मचाया कि कर्मचारियों के पसीने छूट गए।गालियों की बौछार और फिर हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठ गए नेताजी ने टोलकर्मियों का हाल बेहाल कर दिया। आरोप है कि भाजपा नेता होने का रसूख दिखाते हुए टोल टैक्स देने से साफ इनकार कर दिया। अब इस वायरल वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल, जैसे ही नेता जी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते टोल टैक्स से बचने के लिए नेताजी ने हाईवे पर हंगामा शुरु कर दिया। गुस्से में गालियों की बरसात की। कर्मचारियों को मनाना पड़ा, लेकिन नेताजी का तेवर था आसमान पर!” ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता टोल प्लाजा पर रसूख दिखाते हुए बोले– हम ही क्यों दें टोल टैक्स?… देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मचा बवाल!”

Related Articles

Back to top button