February 11, 2026 11:42 am
ब्रेकिंग
Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ... Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों ... Weather Update Today: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, कश्मीर में भारी बर्फबारी; जानें आपके राज्य में ब... Abhishek Sharma Admitted to Hospital: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, फ... Canada School Shooting: कनाडा के सेकेंडरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र निकाय चुनाव का बिगुल बजा! 2 दिसंबर को वोटिंग, 3 को नतीजे; आचार संहिता लागू

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आज राज्य के शहरी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 246 नगरपरिषदों और 42 नगरपंचायतों में चुनाव होंगे. हालांकि, जिन 105 नगरपंचायतों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है, वहां चुनाव बाद में होंगे.

वाघमारे ने बताया कि नगरपरिषदों के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्यक्ष चुनाव होंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज महानगरपालिका और जिला परिषद के चुनावों की घोषणा नहीं की जाएगी. राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पारदर्शिता और सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप जारी करने की घोषणा भी की है. इस एप में उम्मीदवारों और मतदाताओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी.

  • कुल मतदाता: 1 करोड़ 60 लाख
  • मतदान केंद्र: 13,155
  • वोटिंग सिस्टम: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)
  • अध्यक्ष पद के लिए खर्च सीमा: ₹15 लाख
  • सदस्य पद के लिए खर्च सीमा: ₹12 लाख

डुप्लीकेट मतदाताओं पर रोक

डुप्लीकेट मतदाता का मुद्दा फिलहाल राज्य की राजनीति में काफी हॉट इशू बना हुआ है. डुप्लीकेट या दोहरी वोटिंग रोकने के लिए आयोग ने एक नया टूल तैयार किया है. इस प्रणाली के तहत अगर कोई मतदाता पहले से किसी अन्य केंद्र पर दर्ज है तो मतदान के समय डबल स्टार अलर्ट दिखेगा. इसके बाद मतदान अधिकारी उस मतदाता की पहचान की पुष्टि करेंगे और उनसे लिखित घोषणा (डिक्लेरेशन) ली जाएगी कि वो दोबारा मतदान नहीं करेंगे.राज्यभर में चुनाव प्रक्रिया के लिए 288 चुनाव अधिकारी और 66,775 चुनाव कर्मचारी तैनात किए जाएंगे.

विभागवार चुनाव विवरण

  • कोंकण विभाग: 27
  • नाशिक विभाग: 49
  • छत्रपति संभाजीनगर विभाग: 52
  • अमरावती विभाग: 45
  • नागपुर विभाग: 55

चुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 17 नवंबर
  • चुनाव चिन्ह आवंटन: 26 नवंबर
  • मतदान: 2 दिसंबर
  • मतगणना: 3 दिसंबर
  • परिणाम राजपत्र में प्रकाशन: 10 दिसंबर

राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग का उद्देश्य सभी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को समयबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है।

Related Articles

Back to top button