February 23, 2026 9:11 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

पंजाब के 5 जिलों के लिए ऐलान, सरकार ने इस बड़े Project को दी मंजूरी

चंडीगढ़/जालंधर: वातावरण को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए कई अहम पहलकदमियों का ऐलान करते हुए वन और वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने हाईवे के दोनों तरफ फूलों वाले पौधे लगाने वाले एक पायलट प्रोजैक्ट का ऐलान किया।

एक राज्य स्तरीय विशेष कमेटी इस प्रोजैक्ट की निगरानी करेगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी करेगी। शुरूआती दौर में यह प्रोजैक्ट 5 जिलों रोपड़ (विशेष तौर पर श्री आनन्दपुर साहिब), शहीद भगत सिंह नगर (शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के आसपास के क्षेत्र में), संगरूर, पठानकोट और अमृतसर में लागू किया  जाएगा। प्रोजैक्ट के अंतर्गत इन जिलों में हाईवे के दाएं-बाएं दोनों तरफ 500 मीटर की दूरी पर 5, 6 और 7 फुट तक की ऊंचाई वाले पौधे लगाए जाएंगे।

मंत्री ने पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पौधों के बढ़ने-फूलने और देखभाल को यकीनी बनाने के लिए उचित निगरानी की जाए। इसके अलावा बाड़ लगाने का काम भी किया जाएगा जिससे पौधों को आवारा जानवरों से बचाया जा सके। मंत्री ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मनरेगा के अधीन काम करते लोगों के लिए रोजगार के नए मौके भी यकीनी बनाएगा।

Related Articles

Back to top button