February 25, 2026 5:07 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
हरियाणा

यमुनानगर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार कार से मचाया कहर, 4 कारें व 2 एक्टिवा क्षतिग्रस्त

यमुनानगर: यमुनानगर में शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मचारी ने सड़क पर लापरवाही दिखाते हुए आधा दर्जन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार कारें और दो एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दुकान के बाहर खड़े दुकानदार बाल-बाल बच गए। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह मामला यमुनानगर के व्यस्त रेलवे रोड मैंन बाजार क्षेत्र का है। जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती हुई आई और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराती चली गई। कार पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था और गाड़ी चला रहा व्यक्ति पुलिस कर्मचारी बताया जा रहा है।

पुलिस कर्मचारी की पहचान SI बलविंदर के रूप में हुई है। इस हादसे की चपेट में आने से चार कारें और दो एक्टिवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन अपनी जगह से खिसककर दूर चली गई। इस दौरान दुकानों के बाहर खड़े दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार तो कार की चपेट में आने से महज कुछ कदम की दूरी पर थे और बाल-बाल अपनी जान बचा सके। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार कार एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारती है। अब यह फुटेज पुलिस जांच का अहम हिस्सा बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक शराब के नशे में था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी पुलिस कर्मचारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली कि जब कानून की जिम्मेदारी संभालने वाले ही इस तरह की लापरवाही करेंगे, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक की स्थिति क्या थी और वह किस ड्यूटी से संबंधित था।

फिलहाल हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है जिससे दुकानदार अब भी गहरे सदमे में हैं। यह घटना पुलिस व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है और दोषी पुलिस कर्मचारी पर किस तरह की कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button