March 12, 2026 11:55 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
देश

दूल्हे ने भेजी ऐसी ‘डिमांड लिस्ट’, जिसे देखकर ससुर की आंखों में आ गए आंसू, क्या था लिस्ट का राज़?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी अनोखी ‘डिमांड लिस्ट’ वायरल हो रही है, जिसने मॉडर्न वेडिंग ट्रेंड्स को चुनौती दे दी है. यह लिस्ट किसी भारी-भरकम दहेज या महंगे तोहफों की नहीं है, बल्कि इसमें एक कथित दूल्हे की सोच को दर्शाया गया है, जिसे शादी से ऐन पहले पढ़ते ही ससुर की आंखें भर आईं. यही नहीं, जिसने भी शर्तों की लिस्ट पढ़ी, वो दूल्हे की तारीफ किए बना नहीं रह सका.

जहां एक ओर शादियां भव्य समारोह बन गई हैं, वहीं एक दूल्हे ने अपनी शादी को सादगी और परंपरा से जोड़ने की पहल की है. वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, कथित दूल्हे ने शादी से ऐन पहले अपने ससुर जी को 10 पॉइंट की एक डिमांड लिस्ट सौंपी, जो उन मॉडर्न ट्रेंड्स को चैलेंज करती हैं, जो अक्सर शादी के असली मायने भुला देते हैं.

इस एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, और नेटिजन्स इसे ‘मैरिज ट्रेडिशन्स में डिग्निटी वापस लाने’ वाली कोशिश बता रहे हैं. दरअसल, दूल्हे का कहना था कि शादी का दिन सोशल मीडिया के लिए नहीं, बल्कि हमारे निजी पलों के लिए है. अब पढ़िए वो डिमांड्स, जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं.

दूल्हे की 10 अनोखी डिमांड्स

नंबर 1: कोई प्री-वेडिंग शूट नहीं नंबर 2: दुल्हन लहंगा नहीं, साड़ी पहनेगी नंबर 3: लाउड और फूहड़ म्यूजिक नहीं, ‘सॉफ्ट इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक’ बजेगा नंबर 4: वरमाला के समय स्टेज पर सिर्फ ‘दूल्हा-दुल्हन’ होंगे नंबर 5: जयमाला के समय कोई भी दूल्हा-दुल्हन को गोद में नहीं उठाएगा नंबर 6: पंडित जी को कोई तंग नहीं करेगा नंबर 7: फोटोग्राफर रस्मों के दौरान दूर से क्लिक करेंगे, कोई बाधा नहीं डालेगा. नंबर 8: दूल्हा-दुल्हन जबरन पोज नहीं देंगे. नंबर 9: शादी दिन में होगी, विदाई शाम को, ताकि मेहमान रात तक न रुकें और आराम से घर लौट सकें नंबर 10: कोई भी दूल्हा-दुल्हन को किस करने को नहीं कहेगा

लोगों का दिल जीता, ससुर हुए भावुक!

जब ससुर ने दामाद की ये डिमांड लिस्ट पढ़ी, तो उनकी आंखें भर आईं. लड़के की इस सोच ने न सिर्फ ससुर जी का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इस दामाद को ‘संस्कारी’ और ‘असली हीरो’ बताकर उसकी तारीफों में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button