February 23, 2026 1:00 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

रायपुर के फार्महाउस में लड़की के साथ गैंगरेप, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर की वारदात

 रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने और उसके रिश्तेदारों पर हमला करने की धमकी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर धरसींवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आशीष जोशी (निवासी तेलीबांधा) को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरसींवा पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही।

Related Articles

Back to top button