March 7, 2026 4:41 pm
ब्रेकिंग
घर खरीदारों से धोखाधड़ी पर ED का बड़ा एक्शन! सोनीपत में 206 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हड़कंप जेल प्रशासन की खुली पोल! हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला जारी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज Punjab Debt News: पंजाब के कर्ज पर सियासत तेज, परगट सिंह ने मान सरकार पर साधा निशाना, गिनाईं नाकामिय... पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से... Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये... Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके ... Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प... बादशाह के खिलाफ FIR: 'Tateeree' गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी... अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी
महाराष्ट्र

भिवंडी में आग का तांडव! धू-धूकर जली पूरी डाइंग कंपनी, करोड़ों का नुकसान, कपड़ों की रंगाई का होता था काम

महाराष्ट्र के भिवंडी के औद्योगिक क्षेत्र शरावली में शुक्रवार सुबह एक कंपनी में भीषण आग लग गई. कंपनी में कपड़ों की डाइंग (रंगाई) का काम किया जाता था, जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे आग तेजी से फैल गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, मंगल मूर्ति Knit Dyeing कंपनी में यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही कोनगांव पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं.

कंपनी में कपड़ों की रंगाई का काम होता था

फायर ब्रिगेड के नितिन लाड के अनुसार, आग भीषण लगी है और अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते भड़की होगी. चूंकि कंपनी में कपड़ों की रंगाई और धुलाई का काम होता था, इसलिए वहां रखे केमिकल्स, डाई ने आग को और फैलने में मदद की.

अधिकारियों के मुताबिक, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. हालांकि आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. कंपनी परिसर से उठता हुआ धुआं दूर-दूर तक देखा जा सकता है.

इलाके में लोगों के आने-जाने पर रोक

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. आसपास के अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोक दी है. कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक, आग बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button