March 3, 2026 12:33 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
झारखण्ड

रांची के बेड़ो थाना से एसीबी ने दारोगा को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसवाला

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के बेड़ो थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. श्याम नंदन पासवान एक ट्रक के मालिक से जांच प्रतिवेदन भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे.

साल का पहला ट्रैप

झारखंड पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा बेड़ो थाना के दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ थाने में ही गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया गया है कि वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की ओर से दर्ज यह पहला ट्रैप केस है, जिसमें बेड़ो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है.

मामला क्या है

शिकायतकर्ता ने एसीबी, रांची में लिखित परिवाद दिया कि बेड़ो थाना, रांची के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान उनके चौदह चक्के वाले ट्रक की एमवीआई जांच रिपोर्ट ( फिटनेस जांच) भेजने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी अधिकारी बार-बार फोन कर उसे थाना बुला रहे थे और पैसा नहीं देने पर काम लंबित रखने की धमकी दे रहे थे.

सत्यापन और केस दर्ज

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की बात सत्य पाई गई. इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना में कांड संख्या 02/2026, दिनांक 07.01.2026, धारा 7(ए), भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. एसीबी की टीम ने 09.01.2026 को योजना बनाकर बेड़ो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान के खिलाफ ट्रैप बिछाया. तय योजना के तहत परिवादी ने 10,000 रुपये की रकम आरोपी को दी, जिसे लेते ही एसीबी की टीम ने श्याम नन्दन पासवान को बेड़ो थाना परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

आगे की कानूनी कार्रवाई

आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी गई है. एसीबी का कहना है कि प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और आगे की कार्रवाई कानून के अनुरूप की जाएगी.

Related Articles

Back to top button