February 24, 2026 3:18 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
छत्तीसगढ़

चिरमिरी शहर में 3 शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: चिरमिरी नगर निगम के गेल्हापानी इलाके में एक तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ घूमता हुआ देखा गया है. जैसे ही ये खबर शहर में फैली लोग दहशत में आ गए हैं.

गेल्हापानी के रहवासियों ने तेंदुआ देखे जाने की खबर वन विभाग को दी. बताया जा रहा है कि मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ गांवों के आसपास घूम रही है. इसकी सूचना मिलते ही वन अमला अलर्ट मोड में आ गया है. वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त शुरू कर दी है. वन विभाग की टीम तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं.

तेंदुआ घूमने की पुष्टि, वन विभाग अलर्ट: वन विभाग ने क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया है. जगंल से लगे गांवों के ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है. वन अमले का कहना है कि गेल्हापानी रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा है. पंजे के निशान देखकर तेंदुआ घूमने की पुष्टि हुई है. तेंदुए के हमले का खतरा बना हुआ है.

मामले की जानकारी मिली है. पद चिन्ह से तेंदुआ ही है. आसपास मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. –डीआर खेस्स, फॉरेस्ट रेंजर, चिरमिरी

चिरमिरी में जंगली जानवरों का आतंक: गेल्हापानी क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. वर्ष 2015 में गेल्हापानी लक्ष्मण झरिया मार्ग पर भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया. साल 2017 में पल्थाजाम में हाथी के हमले में एक की मौत हुई थी. क्षेत्र में हिरण, मोर, जंगली सुअर, भालू, लकड़बग्घा सहित अन्य जंगली जानवर नजर आते हैं.

Related Articles

Back to top button