March 15, 2026 3:53 pm
ब्रेकिंग
Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; ... Student Suicide: हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जान देने से पहले पिता को फोन पर सुनाई अपनी पीड़ा; प... Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20... CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेष... "बस्तर में अब गूंजती है शांति की आवाज!"—सीएम विष्णु देव साय का बड़ा दावा; बताया कैसे सरकार ने नक्सलि... MCB जिला अस्पताल का कायाकल्प! सुविधाओं में इजाफा होते ही उमड़ी मरीजों की भीड़; रोजाना 300 से ज्यादा ... Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसे... Monalisa Marriage Controversy: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाब... मुरैना में 'मुन्नाभाई' का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इ... CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. इसी फायरिंग में गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया है. ये मुठभेड़ छतरू के सिंहपोरा इलाके में चल रही है. भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है.

बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलाबारी की और जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि तीन से चार आतंकियों का ग्रुप सुरक्षाबलों के घेरे में फंसा हुआ है.

व्हाइट नाइट कोर का बयान

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सुबह किश्तवाड़ के छतरू में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी खतरे खत्म नहीं हो जाते, तब तक अभियान जारी रहेगा. ज्यादा खतरे वाले क्षेत्रों में निगरानी और तैनाती बढ़ा दी गई है.

दो ऑपरेशन और 6 आतंकी ढेर

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी के मुताबिक, हाल ही में 48 घंटों में शोपियां और पुलवामा के त्राल इलाके में दो अलग-अलग अभियानों में छह आतंकवादी मारे गए हैं. बता दें कि 14 मई को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के तीन आतंकी दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अलशीपोरा इलाके में मारे गए थे.

एलजी मनोज सिन्हा का बयान

जम्मू-कश्मीर के एलजीमनोज सिन्हा ने बीते दिन कहा था कि इस बार पाकिस्तान को जो सबक सिखाया गया है, उससे उसे जोरदार झटका लगा है. अगर उसने फिर आतंकी हमला करने की कोशिश की तो जवाब और कड़ा होगा.ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसे केवल स्थगित किया गया है.हमारा दुश्मन कर्ज लेने के बावजूद आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है.

Related Articles

Back to top button