February 23, 2026 9:38 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

BMC चुनाव: गठबंधन के बावजूद कांग्रेस को झटका! इन 5 वार्डों में अपनों से ही भिड़ेंगे हाथ के उम्मीदवार

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी गठबंधन के बावजूद, ‘वंचित’ ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. वंचित ने 5 वार्डों में मैत्रीपूर्ण मुकाबले की घोषणा कर दी है, जिससे इन वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस निर्णय से मतों के विभाजन की आशंका बढ़ गई है, जिससे सियासी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं.

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले कई समीकरण बन रहे हैं तो कई बिगड़ भी रहे हैं. इस बीच मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा के बीच ही वंचित ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. वंचित बहुजन आघाडी ने मुंबई के पांच वार्डों में मैत्रीपूर्ण मुकाबला (फ्रेंडली फाइट) लड़ने का फैसला किया है. इस फैसले से इन पांचों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

15 जनवरी को होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन करते हुए प्रकाश आंबेडकर को 62 सीटें देने पर सहमति जताई थी. इसके बाद वंचित ने लगभग 12 सीटें कांग्रेस को लौटाने की घोषणा की, जिससे वंचित 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की स्थिति में आ गई.

पांच वार्डों में मैत्रीपूर्ण मुकाबला तय

हालांकि यह चर्चा थी कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को इन वार्डों से वंचित अपने उम्मीदवारों के नाम वापस ले सकता है. लेकिन, वंचित ने सभी पांचों स्थानों पर उम्मीदवार बनाए रखे हैं. इससे स्पष्ट हो गया है कि इन वार्डों में कांग्रेस और वंचित के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा.

मानखुर्दशिवाजीनगर के वार्ड क्रमांक 140 (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षितमें कांग्रेस नेता व सांसद चंद्रकांत हंडोरे की बेटी को टिकट मिला है. इस वार्ड में वंचित ने सोहन सदामस्त को मैदान में उतारा है, जिससे मतों के विभाजन की आशंका बढ़ गई है. यहां दलित मतदाताओं की संख्या ज्यादा है.

सियासी समीकरण हुए दिलचस्प

वार्ड क्रमांक 116 (भांडुप) में कांग्रेस की संगीता तुलसकर के मुकाबले वंचित ने राजकन्या सरदार को उम्मीदवार बनाया है. वार्ड क्रमांक 133, जिसे कांग्रेस ने राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ा था, वहां वंचित ने सुप्रिया जाधव को टिकट दिया है. वहीं वार्ड क्रमांक 181, शिव कोलीवाड़ा में कांग्रेस के कमलेश यादव के खिलाफ वंचित ने अजिंक्य पगारे को मैदान में उतारा है. इन फैसलों से मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेसवंचित गठबंधन के भीतर सियासी समीकरण और दिलचस्प हो गए है.

Related Articles

Back to top button