March 11, 2026 8:37 pm
ब्रेकिंग
Punjab Crime: सड़क किनारे खड़ी होकर लोगों को शिकार बनाने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, कुल 11 दबोचे गए; प... पंजाब पुलिस की बर्बरता! युवक को पहली मंजिल से नीचे फेंका, टूट गई रीढ़ की हड्डी; परिजनों का रो-रोकर ब... Punjab Politics: सीएम भगवंत मान के खिलाफ महिला आयोग जाएंगी गनीव कौर मजीठिया, महिलाओं पर विवादित बयान... Punjab Police Transfers 2026: पंजाब सरकार ने जारी की पुलिस अधिकारियों की नई ट्रांसफर लिस्ट, 19 अफसरो... हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला...
मध्यप्रदेश

खजुराहो एयरपोर्ट में CISF अफसर का सुसाइड! ड्यूटी के दौरान वॉच टावर में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

छतरपुर। खजुराहो एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने ड्यूटी के दौरान वॉच टावर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे बल में सनसनी फैल गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद नगवंशी (53 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला था और CISF में ASI के पद पर पदस्थ था।

सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना स्थल पर CFL टीम और डॉग स्क्वाड को भी जांच के लिए बुलाया गया। घटना की पुष्टि टीआई प्रशांत सेन, थाना खजुराहो ने की है। पुलिस अब ड्यूटी रजिस्टर, व्यक्तिगत दस्तावेज़ और मोबाइल की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button