March 31, 2026 3:04 pm
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!
पंजाब

पंजाब में बनने जा रहा नया कानून! आज हो सकता हैं बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब में बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बहुत जल्द सख्त सज़ा का प्रावधान करने वाला कानून लाने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस मुद्दे पर बड़ा ऐलान हो सकता है, और 10 जुलाई को होने वाले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में यह बिल पेश किया जाएगा। उससे पहले, आज कैबिनेट बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

यह भी बता दें कि आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक का समय भी बदल दिया गया है। पहले यह बैठक सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन अब इसे शाम 6 बजे कर दिया गया है। 10 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें पेश किए जाने वाले बिलों को लेकर कैबिनेट मीटिंग में मंथन होगा।

खास तौर पर, बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सज़ा संबंधी प्रस्तावित बिल पर गहन चर्चा की जाएगी। वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया पर हुई कार्रवाई का सभी विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं और विधानसभा में भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इसके जवाब में सरकार द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button