Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

सीधी में दिखा बाघ-बाघिन का रोमांचक नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद, देंखे वीडियो

सीधी: संजय टाइगर रिजर्व में रविवार की सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाला दुर्लभ नजारा देखने को मिला. दुबरी रेंज क्षेत्र में T28 बाघिन और T26 नर बाघ आमने-सामने आ गए. जिसके बाद दोनों के बीच कुछ क्षणों के लिए झड़प जैसी स्थिति बनी. बताया जाता है कि जैसे ही नर बाघ T26 की नजर बाघिन T28 पर पड़ी, वह उत्तेजित हो उठा और गुस्से में दहाड़ने लगा, लेकिन कुछ ही क्षण के बाद दोनों एक साथ जंगल की तरफ निकल गए.

पर्यटक ने कैमरे में कैद किया दृश्य

सफारी के दौरान बाघ-बाघिन के इस मिनी झड़प के दृश्य को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद करने वाले पर्यटक आदित्य सिंह ने बताया कि “यह क्षण बेहद अद्भुत और यादगार था.

अक्सर पर्यटक बाघों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन रविवार की सुबह किस्मत से न सिर्फ 2 बाघ दिखाई दिए, बल्कि उनके स्वभाव और प्राकृतिक व्यवहार को लाइव देखने का अवसर भी मिला.”

‘बाघों के लिए ये सामान्य झड़प’

इस पूरे मामले पर संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि “नर और मादा बाघ के मिलने पर इस प्रकार का व्यवहार सामान्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की झड़प में डरने जैसी कोई बात नहीं होती. यह बाघों के स्वभाव का हिस्सा है.” डीएफओ ने यह भी कहा कि “रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब उन्हें देखना पर्यटकों के लिए आसान होता जा रहा है, जिसके कारण यहां आने वाले विजिटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.