February 12, 2026 4:23 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

फर्जी दस्तावेज पर प्रमोशन चाहती थी सिंगरौली नगर निगम की लेडी अफसर, पोल खुलते ही हुई फरार

सिंगरौली: नगर निगम में फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रमोशन को लेकर एक मामला सामने आया है. जिसमें नगर निगम में पदस्थ लेडी असफसर पर आरोप है कि वह डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट की मदद से प्रमोशन का लाभ उठाना चाहती थी. जब यह मामला सामने आया, तो नगर निगम आयुक्त सिंगरौली ने कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई. जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने सब इंजीनियर लेडी अफसर पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है.

फर्जी पदोन्नति आदेश प्रस्तुत करने का आरोप

सिंगरौली जिले के नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ शिवानी गर्ग पर पदोन्नति के लिए फर्जी आदेश प्रस्तुत करने के आरोप हैं. बताया गया कि उन्होंने 21 अगस्त 2025 को एक पदोन्नति का आदेश नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया. जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति की गई है. शिवानी ने यह आदेश नगर निगम में जमा करते हुए कार्यभार दिए जाने की मांग की थी.

मामला दर्ज होने के बाद से लेडी अफसर है फरार

जिसके बाद नगर निगम आयुक्त को आदेश की सत्यता पर शक हुआ, तो उन्होंने 12 सितंबर 2025 में भोपाल को नगरीय प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल में इस पत्र की सत्यता की जांच कराई. जांच में यह आदेश फर्जी साबित हो गया. जिसके बाद नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने इस मामले में कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करा दी. शिकायत दर्ज होने के बाद से सब इंजीनियर लगातार फरार बताई जा रही है.

Singrauli Lady Municipal Officer

‘जांच के बाद होगी विधिवत कार्रवाई’

इस मामले को लेकर सिंगरौली सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते कहते हैं कि “सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज बनाने में कौन-कौन लोगों के हाथ हैं. सब इंजीनियर शिवानी गर्ग के ऊपर पहले तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और अब विधिवत जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button