Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

नंदुरबार में भीषण हादसा! छात्रों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत; कई छात्र गंभीर घायल

महराष्ट्र के नंदुरबार में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां छात्रों से भरी एक स्कूल बस 100 से 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे का शिकार हुई बस में लगभग 30 छात्र सवार थे. हादसा नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा-मोलगी को जोड़ने वाले देवगोई घाट इलाके में हुआ. आशंका जताई जा रही है कि बस अनियंत्रित हो जाने के कारण यह हादसा हुआ होगा. 150 फीट गहरी खाई में गिरने से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है, और कई अन्य घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है, और हादसे में घायल छात्रों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नंदुरबार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. छात्रों से भरी एक स्कूल बस 100 से 150 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई. यह हादसा अक्कलकुवा-मोलगी को जोड़ने वाले देवगोई घाट इलाके में हुआ है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस में सवार एक छात्र की हादसे में मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और हादसे में घायल छात्रों को इलाज के लिए अक्कलकुवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में एक छात्र की मौत

हादसे कैसे हुआ इसका सही कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसा बस पर ड्राइवर का नियंत्रण नहीं होने के कारण हुआ है. इस दुर्घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. यह हादसा अमलीबारी इलाके में उस समय हुआ जब यह बस मोलगी गांव से छात्रों को लेकर अक्कलकुवा की ओर जा रही थी.

घायल छात्रों का चल रहा इलाज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार छात्र जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका स्थित मेहुनबारे आश्रम स्कूल के हैं. दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद आज मेहुनबारे आश्रम स्कूल की दो बसें छात्रों को लेने आई थीं, जिनमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई है. जबकि दो से तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.