February 23, 2026 3:09 pm
ब्रेकिंग
Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस...
पंजाब

नेहा कक्कड़ के Candy Shop गाने को लेकर मचा हंगामा, चाइल्ड राइट्स कमीशन में शिकायत दर्ज

चंडीगढ़: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं। नेहा के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘कैंडी शॉप’  (Candy Shop) को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस गाने में फिल्माए गए अश्लील सीन को लेकर सिंगर के खिलाफ पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) में ऑफिशियल शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता डॉ. पंडितराव धरेनवर का आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान बाल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। दावा किया जा रहा है कि गाने के बोल और वीडियो में कुछ ऐसे तत्व हैं जो बच्चों के लिए सही नहीं हैं और उनके मानसिक स्तर पर बुरा असर डाल सकते हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि यह गाना पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई, 2019 के आदेश का उल्लंघन करता है, जिसमें बच्चों पर बुरा असर डालने वाले कंटेंट के प्रसार पर चिंता जताई गई थी।

गाने में कथित अश्लीलता और आपत्तिजनक सीन पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने 9 जनवरी, 2026 को नेशनल कमीशन को लिखे लेटर में कहा है कि यह मामला नेशनल लेवल का है। कमीशन ने मांग की है कि नेहा कक्कड़ के खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई की जाए। गाने को यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए। डॉ. पंडित राव ने DGP पंजाब से इस मामले में FIR दर्ज करने की भी अपील की है।

Related Articles

Back to top button