March 27, 2026 9:23 pm
ब्रेकिंग
हैरान कर देगा सच! बॉलीवुड की पहली स्पाई फिल्म में रणवीर सिंह नहीं, बल्कि 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने मचाया... बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में रामनवमी की धूम, 2 दिन में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, 'सूर्य तिलक'... Coconut Water with Lemon: क्या नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके फाय... Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया 'खराब दही', IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहास... बड़ी चेतावनी: 11 युद्धों का कड़वा अनुभव और अमेरिका की वो 'एक भूल', क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी रास्ते प... Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहा... PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया...
बिहार

राहुल गांधी के खिलाफ BJP का ‘चुनावी वीडियो’! बिहार चुनाव में कसा तीखा तंज, कांग्रेस नेता को घेरने की नई रणनीति

बिहार विधानसभा को लेकर राहुल गांधी वोट चोरी और SIR को लेकर बीजेपी और एनडीए सरकार पर लगातार हमला करते रहे हैं. बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी को जवाब देते हुए उन पर तंज कसा है. बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘पूरा घुसपैठिया वोट बैंक SIR को खोने के बाद… वो आदमी, आप जानते हैं कौन

बीजेपी ने जिस वीडियो को शेयर किया है वो एक एक फिल्म का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहे हीरो पर एआई के जरिए राहुल गांधी के चेहरे को दिखाया गया, जो पहाड़ों में घूमता दिख रहा है. वहीं इससे पहले भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधी के लिए LoP का मतलब लीडर ऑफ पर्यटन और पार्टीइंग है. जब बिहार में मतदान हो रहा है, तब वे छुट्टियों पर चले जाते हैं और जब हारेंगे तो चुनाव आयोग को दोष देंगे और H फाइल्स (हॉलिडे फाइल्स) पर पावरपॉइंट प्रजेंटेशन देंगे.’

शहजाद पूनावाला ने भी राहुल पर कसा तंज

शहजाद पूनावाला में पोस्ट में पूनावाला ने एक शे’र का हवाला देते हुए तंज भी कसा, ‘ता-उम्र कांग्रेस ये गलती करती रही, धूल चेहरे पे थी, कांग्रेस आईना साफ करती रही.’ बताया जा रहा है कि शहजाद के इस बयान मतलब यह था कि कांग्रेस अपनी लगातार चुनावी हारों के बावजूद आत्ममंथन करने से बचती रही है. इसके अलावा कइ अन्य नेता भी राहुल गांधी को घेरे हुए हैं. रविवार को भी बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था.

वोट चोरी और SIR को लेकर साधा निशाना

वहीं मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान भी राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए वोट चोरी की जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग के सहारे बीजेपी SIR कराकर वोट चोरी करा रही है, लेकिन इनके प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button