February 22, 2026 8:09 pm
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
पंजाब

पंजाब में Encounter, कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाले दोनों शूटर ढेर

अबोहर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी की हत्या में शामिल दोनों शूटरों का एनकाऊंटर कर दिया गया है। जानकारी अऩुसार अबोहर के पंज पीरटिब्बा के पास एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों आरोपियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं मुठभेड़ दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

बता दें उक्त घटना में 5 आरोपी शामिल थे, जिनमें से पुलिस ने दो को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह व राम रत्न के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस रिकवरी के लिए लेकर गई थी, जहां पर पुलिस के साथ मुठभेड़ दौरान दोनों का एनकाऊंटर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों जसप्रीत सिंह व राम रत्न को रिकवरी के लिए पुलिस पीर टिब्बा रोड पर लेकर गई थी। जहां पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें जवाबी कार्रवाई में जसप्रीत व राम रत्न को पुलिस ने ढेर कर दिया।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी मर्डर केस में शामिल थे, जिनकी मुठभेड़ दौरान मौत हो गई है। मौके से पुलिस ने 30 बोर की पिस्टल भी बरामद की है।  गौरतलब है कि अबोहर में गत दिन सरेआम कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने लगातार एक्शन में आते हुए उक्त दोनों शूटरों को काबू कर लिया था और आज अबोहर में दोनों को एनकाऊंटर दौरान ढेर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button