February 11, 2026 12:26 pm
ब्रेकिंग
Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री और राज्यपाल से नहीं मिला मुलाकात का समय, किसानों ने अब तय किया ज्ञापन सौंपने का रास्ता

रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा अब सड़कों से प्रशासनिक दफ्तरों तक आवाज उठाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात का समय न मिलने के बाद किसान प्रतिनिधि मंडल आज दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपेगा.

किसानों की परेशानियां और सरकार की चुप्पी: संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक सदस्य और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है।बेमौसम बारिश से फसलों की तबाही, एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन की तकनीकी दिक्कतें, बढ़े हुए बिजली बिल, जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री की जटिल प्रक्रिया, सहकारी समिति कर्मचारियों का आंदोलन और धान खरीदी की अनिश्चितता जैसे मुद्दे किसानों को परेशान कर रहे हैं.

27 अक्टूबर को मांगा था समय, अब तक जवाब नहीं: तेजराम विद्रोही ने बताया कि इन तमाम विषयों पर चर्चा के लिए 27 अक्टूबर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों को पत्र भेजा गया था, जिसमें 6 से 10 नवंबर के बीच मुलाकात का समय मांगा गया था. लेकिन अब तक सरकार या राजभवन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. किसान नेताओं का कहना है कि “सरकार किसानों की तकलीफों पर मौन है, इसलिए अब हम ज्ञापन देकर अपनी बात दर्ज कराएंगे.”

दोपहर 3 बजे सौंपा जाएगा ज्ञापन: संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल आज दोपहर तीन बजे राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. किसान प्रतिनिधि उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस बार उनकी समस्याओं पर ठोस कदम उठाएगा.

Chhattisgarh Kisan Morcha

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तय: मोर्चा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन पर भी कोई ठोस कार्रवाई या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो किसान संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा. तेजराम विद्रोही ने कहा, “किसानों की आवाज को अब और अनसुना नहीं किया जा सकता. अगर सरकार नहीं सुनेगी, तो किसान सड़कों पर उतरेंगे.”

Chhattisgarh Kisan Morcha

Related Articles

Back to top button