February 13, 2026 1:22 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हिमाचल प्रदेश

‘मैं कुरान की कसम खाता हूं…’ गठबंधन को लेकर बीजेपी नेता के बड़े दावे पर CM उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब, सियासत में हड़कंप

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को बीजेपी की तरफ से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया. बीजेपी ने उनपर आरोप लगाए थे कि 2024 में राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र में बीजेपी के साथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने गठबंधन की मांग की थी. सीएम ने रविवार को विपक्षी नेता सुनील शर्मा की बयानबाजी पर सीधा जवाब दिया और उनपर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया.

उन्होंंने कहा कि मैं पवित्र कुरान की कसम खाता हूं कि मैंने 2024 में राज्य का दर्जा पाने या किसी दूसरे कारण से बीजेपी के साथ गठबंधन की मांग नहीं की. सुनील शर्मा की तरह मैं जीविका चलाने के लिए झूठ नहीं बोलता.

कुरान की कसम खाने की चुनौती दी

सुनील शर्मा ने दावा किया था कि 2024 में अब्दुल्ला फिर दिल्ली गए और राज्य का दर्जा बहाल होने पर बीजेपी के साथ सरकार बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनकी पेशकश ठुकरा दी गई. सुनील शर्मा ने अब्दुल्ला को कुरान की कसम खाकर यह चुनौती दी कि वह सरकार बनाने के लिए दिल्ली नहीं गए हैं. उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं करेंगे लेकिन, आप जहां चाहें, हम शपथ लेकर कहने को तैयार हैं.

सुनील शर्मा ने पहले भी कहा था कि अब्दुल्ला ने 2014 में विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु जनादेश आने के बाद भी इसी तरह की पहल की थी.अब्दुल्ला ने हाल ही में केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा है कि जम्मू-कश्मीर में केवल उनकी नेशनल कॉन्फ्रेंस ही बीजेपी से लड़ रही है.

बडगाम में एक रैली में सुनील शर्मा ने अब्दुल्ला को सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि करने की चुनौती दी थी कि दिल्ली के साथ कोई अघोषित समझौता नहीं हुआ है. सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने ऐसे अवसरवादी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था.

Related Articles

Back to top button