February 23, 2026 2:51 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
मध्यप्रदेश

टाइगर रिजर्व में दबे मिले बाघ के अवशेष! संजय टाइगर रिजर्व में ‘मौत का रहस्य’ गहराया, वन विभाग और STPF की जांच शुरू

सीधी: मध्य प्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी क्षेत्र में सोमवार को बाघ के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. घटना ब्यौहारी बफर जोन के बोचरो गांव का है. जहां एक खेत से उठी दुर्गंध से पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

मिट्टी में दफन था बाघ का रहस्य

बीते 8 नवंबर 2025 की दोपहर बोचरो निवासी पुष्पेंद्र पटेल के खेत से दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ब्यौहारी की टीम, परिक्षेत्राधिकारी, वनकर्मी दल और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची. मामले की जांच पड़ताल के बाद खेत में खुदाई की गई, खुदाई में 2 गड्ढों से एक बोरी, बाघ के बालों के गुच्छे सहित वन्य प्राणी के शरीर के महत्वपूर्ण अंग बरामद हुए हैं.

जांच के लिए विसरा भेजा गया फॉरेंसिक लैब

बरामदगी स्थल संजय टाइगर रिजर्व और उत्तर शहडोल वन मंडल की सीमा पर मौजूद है. जिसके चलते जांच की प्रक्रिया और भी पेचीदा हो गई. बरामद अवशेषों की पुष्टि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के तहत पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई. प्रारंभिक परीक्षण में बरामद अवशेष बाघ के ही बताए जा रहे हैं. विसरा नमूने सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि मौत के कारण और समय का निर्धारण हो सके.

NTCA प्रोटोकॉल के तहत जांच

NTCA के नियमों के मुताबिक, क्षेत्र संचालक अमित कुमार दुबे, NTCA प्रतिनिधि कैलाश तिवारी व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बाघ के अवशेषों को विधिसम्मत तरीके से दहन कर नष्ट किया गया. घटना के बाद वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 468/01 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. संजय टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक अमित कुमार दुबे ने बताया कि “जांच के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक सबूत शिकार या अवैध व्यापार की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि वास्तविक मृत्यु स्थल और कारणों को लेकर गहन जांच जारी है.”

Related Articles

Back to top button