February 24, 2026 1:51 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद ग्वालियर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान, पूरे शहर में सघन जांच और गश्त

ग्वालियर: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने शहर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।

ग्वालियर पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाईकोर्ट, फूलबाग मैदान और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

ग्वालियर एयरपोर्ट पर CISF और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक यात्री के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों ने एयरपोर्ट परिसर में आने वाले वाहनों की भी सघन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यात्रियों से पहचान पत्र साथ रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीमों ने सुरक्षा जांच बढ़ा दी है। ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कर्मी लगातार माइक से यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं।

पूरे शहर में सघन जांच और गश्त

ग्वालियर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, हाईकोर्ट परिसर, और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा नाकेबंदी कर दी है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अफसरों को लगातार अपने-अपने क्षेत्र में रात्रिकालीन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ग्वालियर ने कहा है कि “शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है और सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।”

पुलिस ने जनता से अपील कि है कि  किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत Dial 112 या नजदीकी थाना को दें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button