February 24, 2026 10:56 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

हरदा में करणी सेना का जनक्रांति आंदोलन, फ्लैग मार्च निकला, ड्रोन से कड़ी नजर

हरदा : हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ता फिर बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं. बीते 12 और 13 जुलाई को राजपूत समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मे रविवार को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर स्थानीय नेहरू स्टेडियम खेल मैदान पर करणी सेना द्वारा जन क्रांति न्याय आंदोलन किया जा रहा है. वहीं, शहर मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी किया.

जुलाई में हुए लाठीचार्ज के जख्म हरे

मामले के अनुसार राजपूत समाज के एक युवक ने हीरा खरीदा था. आरोप है कि एक व्यापारी द्वारा असली हीरा बदल कर नकली हीरा थमा दिया गया. थाने मे शिकायत भी की गई लेकिन करणी सेना के लोगों ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया और 12 और 13 जुलाई को थाने का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी लाठीचार्ज किया गया था.

करणी सेना ने उठाई 21सूत्रीय मांगें

जीवन सिंह शेरपुर को एक दिन के लिए जेल मे बंद कर दिया गया था. इसके बाद से ही 21 दिसंबर को हरदा मे बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही थी और हजारों की संख्या मे लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है. जीवन सिंह शेरपुर ने कहा “हमारी 21 सूत्रीय मांगें हैं. हरदा में किए गए लाठीचार्ज में हमारे लोगों को जाति पूछ-पूछकर पुलिस ने पीटा था. हरदा में ये आंदोलन इतना बड़ा होगा कि इतिहास बनेगा.

फ्लैग मार्च में 3 जिलों की पुलिस शामिल

जीवन सिंह शेरपुर हरदा में भूख हड़ताल पर हैं. हरदा पहुंचने से पहले डॉक्टर की टीम ने उनका चेकअप किया. उसके बाद उन्हें आंदोलन मे शामिल होने की अनुमति मिली. पुलिस ने आंदोलन से निपटने की तैयारी की है. शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च प्रमुख मार्गों से निकाला. फ्लैग मार्च में तीन जिलों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ 10 कंपनियों के पुलिस बल ने मोर्चा संभाला.

Related Articles

Back to top button