February 12, 2026 12:01 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा! सामने आया देवेंद्र और दिनेश का नाम, कौन हैं ये दोनों, जिनका आतंकी/अपराधिक साजिश से कनेक्शन?

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को धमाका हुआ. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. एजेंसियां जांच में जुटी हैं. इस पूरे मामले में देवेंद्र और दिनेश नाम भी सामने आया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों का इस घटना में कोई रोल नहीं है. देवेंद्र का नाम सिर्फ इस वजह से आया, क्योंकि जिस आई20 कार में ब्लास्ट हुआ था उसे उसने भी खरीदी थी. देवेंद्र ओखला का रहने वाला है और डेढ़ साल पहले उसने वो गाड़ी खरीदी थी.

वहीं, दिनेश वो शख्स है जिसके पते पर गाड़ी रजिस्टर्ड थी. वह गुरुग्राम के शांति नगर हाउस नंबर 631/21 का मकान मालिक है.

कौन चला रहा था कार?

जिस कार में ब्लास्ट हुआ वो डॉक्टर उमर चला रहा था. वह पुलवामा का रहने वाला था. एक अधिकारी ने बताया कि हमने विस्फोट स्थल पर मिले अंगों से मिलान करने के लिए संदिग्ध की मां को डीएनए नमूने लेने के लिए बुलाया है. उन्होंने बताया कि डॉ. उमर नबी कथित तौर पर उस आई20 कार को चला रहा था. वह पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में इस्तेमाल कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

ब्लास्ट से 3 घंटे पहले तक पार्किंग में खड़ी थी कार

दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला कि 3:19 पर गाड़ी पार्किंग में खड़ी हुई थी और तीन घंटे बाद फिर 6:48 मिनट पर गाड़ी पार्किंग से बाहर निकली. जिस वक्त गाड़ी पार्किंग से बाहर आई उस वक्त वहां बहुत भीड़भाड़ थी.

फिलहाल पुलिस आसपास के उन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगा पाए कि गाड़ी में कौन दाखिल हुआ था, कौन उसे पार्किंग में लगा कर गया था और फिर दोबारा उसे कौन लेने के लिए आया था. वहीं पूरी सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गाड़ी कहां से चलकर पहले लाल किले के पास पार्किंग तक और फिर पार्किंग से निकलकर लाल किले के ठीक सामने मौजूद रेड लाइट तक पहुंची. इसके अलावा पार्किंग अटेंडेंट से भी पुलिस पूछताछ होगी.

Related Articles

Back to top button