February 23, 2026 4:28 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

दिल्ली ब्लास्ट का बड़ा खुलासा! फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर आई सामने, जैश-ए-मोहम्मद की है ‘लेडी कमांडर’

दिल्ली में ब्लास्ट से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए थे. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें डॉ उमर का हाथ था. वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार कियाा गया था. इसकी पहली तस्वीर सामने आई है.

डॉक्टर शाहीन शाहिद को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह जैश की लेडी कमांडर है. इसको ही “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी.जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है.

कौन है डॉ. शाहीन शाहिद

डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली है. यह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है. फरीदाबाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी हुई थी. यह मुजम्मिल की निशानदेही पर थी. जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की इजाजत दी थी.

जांच में पता चला कि वह भी इसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी. जैश-ए-मोहम्मद के हेड मसूद अजहर की बहन सहीदा अज़हर के संपर्क में थी. उसी के इशारे पर हिंदुस्तान में जैश के लिए आतंक की महिला ब्रिगेड तैयार कर रही थी. जैश के जमात उल मोमिनात संगठन से जुड़ी हुई थी.

दिल्ली ब्लास्ट के घेरे में डॉक्टर

दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट के बाद से ही देश के कई डॉक्टर घेरे मे हैं. अब तक कई डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ कई डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. लखनऊ से लेकर कश्मीर तक ब्लास्ट के बाद से ही छापेमारी की जा रही है.

जांच एजेंसियों का मानना है कि ये सभी डॉक्टर एक साथ जुड़े हुए हैं. इन्हीं ने ही दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम दिया है. फिलहाल अभी तक इस मामले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं जांच एजेंसियां अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई हैं.

Related Articles

Back to top button