February 23, 2026 10:08 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

नहीं बचेगा कोई गुनहगार! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सरकार का बड़ा फैसला

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट में 10 लोगों की जान चली गई थी. इसके साथ ही 24 लोग घायल हुए हैं. ब्लास्ट के बाद से ही देशभर में सुरक्षा एजेंसियों का एक्शन जारी है. जम्मू से लेकर यूपी तक में छापेमारी की जा रही है. अब इस पूरे मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी सामने आया है. इसमें उन्होंने साफ कहा कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

रक्षांत्री मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम देने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं. समय आने पर पूरे मामले की जांच सार्वजनिक की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच बाद में आएगी लेकिन अभी से क्लियर कर दे रहा हूं किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.”

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं कल दिल्ली में हुई दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और सांत्वना प्रदान करें. मैं अपने नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की प्रमुख जाँच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जाँच कर रही हैं. जांच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे. मैं देश को दृढ़ता से आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस त्रासदी के लिए ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.”

अब तक क्या- क्या हुआ इस मामले में एक्शन?

ब्लास्ट के बाद पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ कार से सवार डॉ. उमर के परिवार को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे इस पूरे ब्लास्ट को लेकर जानकारी ली जा रही है. उमर की भाभी ने भी साफ किया कि उमर ने कॉल करने के लिए मना किया था. इसके पीछे की वजह उसने कोई जरूरी काम बताया था. पुलिस ने उमर के भाई और मां को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ के साथ-साथ डीएनए सैंपल लिए जाएंगे, जिससे ही शव की पहचान हो पाएगी.

लाल किले को किया गया बंद

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन मेट्रो स्टेशन के 2 गेट बंद कर दिए हैं. इसके साथ ही लाल किले को भी 13 नवंबर तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button