March 2, 2026 2:42 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में मौत के डर से डाले हथियार, छत्तीसगढ़ में 22 और नक्सलियों का सरेंडर; 37 लाख के थे इनामी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन और मुठभेड़ में मारे जाने के डर से 22 और नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले सभी 22 नक्सली अबूझमाड़ इलाके में एक्टिव थे। इनमें 14 पुरुष और 8 महिला नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों पर 37 लाख रुपये का इनाम था। मॉनसून के दौरान भी फोर्स का ऐक्शन जारी है। फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के डर से नक्सलियों में भारी दहशत है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब अबूझमाड़ के 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) के सामने हिंसा का रास्ता छोड़कर सरेंडर कर दिया। इन सभी पर 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में कुतुल DVCM सुखलाल भी शामिल है। सरेंडर के अवसर पर नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया के साथ सीआरपीएफ के अफसर मौजूद रहे। दो दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में एसपी के सामने 9 इनामी सहित 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, जिसमें एक माओवादी दंपती भी शामिल था।

मॉनसून में भी चल रहा ऑपरेशन

बता दें कि पिछले महीने 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर आए थे। उन्होंने कहा कहा था कि नक्सलियों को इस बार बरसात में भी सोने नहीं देंगे। बारिश के दिनों में भी उनके खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्री के इस संदेश के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार मॉनसून के दौरान भी एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। बता दें कि, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से मार्च-2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन तय की है।

दबाव में बैकफुट पर नक्सली संगठन

बस्तर संभाग में सीआरपीएफ, स्पेशल टॉस्क फोर्स, छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स, बस्तर फाइटर, कोबरा बटालियन, डीआरजी और पुलिस बल का जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है। बस्तर संभाग के जिलों नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर में लगातार नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं। बीहड़ जंगलों में फोर्स के कैंप खुलने से माओवादी संगठन बैकफुट पर हैं। हाल की मुठभेडों में केंद्रीय स्तर के कई नक्सली नेता मारे गए हैं, जिन पर करोड़ों रुपये के इनाम थे।

‘लोन वर्राटू’ में अब तक 1000 सरेंडर

इधर, दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के सरेंडर के लिए ‘लोन वर्राटू’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 1000 हजार नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। लोन वर्राटू अभियान जून 2020 में शुरू हुआ था। सरेंडर करने वालों में 249 इनामी नक्सली सहित 1005 माओवादियों सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वालों में 813 पुरुष और 192 महिला नक्सली हैं। इन नक्सलियों पर कुल 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की इनाम राशि घोषित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button