April 4, 2026 10:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
पंजाब

Punjab में Aadhar Card वाली बसें बंद होने कों लेकर आई अहम खबर, पढ़ें…

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बसों के बंद होने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पनबस, पंजाब रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. रोडवेज़ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बुधवार दोपहर या फिर गुरुवार सुबह से बस सेवा बंद करने का फैसला लिया है। इस कारण बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यूनियन ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें 12 नवंबर को होने वाली बैठक में भी नहीं मानी गईं तो बुधवार दोपहर या गुरुवार सुबह से पूरे राज्य में बस सेवा ठप कर दी जाएगी। यूनियन का कहना है कि अगर उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

यूनियन के राज्य प्रधान रेशन सिंह और जगतार सिंह ने कहा कि बार-बार भरोसा मिलने के बावजूद भी पंजाब सरकार ने अब तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनका कहना है कि सरकार ने चुनावों के दौरान अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक फाइलें पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button